{"_id":"6a4cd52712633ee33e0a839b","slug":"video-jalalabad-renamed-parashurampuri-people-celebrated-by-setting-off-fireworks-in-shahjahanpur-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी, लोगों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, जलाए दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी, लोगों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, जलाए दीप
Mukesh Kumar
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:59 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किये जाने के प्रस्ताव पर यूपी की कैबिनेट के मुहर लगाए जाने के बाद नगर के लोगों में खुशी का माहौल है। सोमवार रात जन्मस्थली परिसर में श्री परशुराम जन्मभमि प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों और समिति के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की। लड्डू बांटे तथा बैंड बाजा बजवाकर खुशी का इजहार किया।
बैठक में सरकार द्वारा जलालाबाद का नाम बदलने की स्वीकृति दिये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्र तथा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया गया। इससे पहले सभी लोगों ने भगवान की पूजा अर्चना की। नगर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों पर दीप जलाकर खुशी जताई। समिति के प्रबंधक रामू अग्निहोत्री ने कहा सरकार के इस निर्णय ने लाखों भक्तों की आस्था को सम्मान दिया है। इस मौके पर विनोद चंद्र शर्मा, गोपाल द्विवेदी, दिलीप अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, सुधीर गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, विजय मिश्रा, टीटू भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।