{"_id":"6a4cd522148d3181800d452d","slug":"video-demand-to-rename-kant-bus-stand-on-maharana-pratap-name-in-shahjahanpur-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: कांट बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप पर रखने की मांग, करणी सेना ने विधायक को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: कांट बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप पर रखने की मांग, करणी सेना ने विधायक को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 03:59 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के कांट बस अड्डे का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर रखने और कुर्रिया कलां तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ददरौल विधायक अरविंद सिंह को दिया। ज्ञापन में बताया कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के अमर योद्धा, राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। उनके सम्मान में इन मांगों को पूरा करने से क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति, शौर्य व स्वाभिमान की भावना का संचार होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौहान, जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रशांत सिंह, सुतीक्ष्ण सिंह, सूर्या प्रताप सिंह, पीयूष मिश्रा, राजीव सिंह, सुमेंद्र सिंह, विकास सिंह, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।