Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Major crackdown by Ferozepur Police: four members of a bike theft and mobile snatching gang arrested; 12 bikes and 7 mobile phones recovered
{"_id":"6a4cd24ee56c868f9c049563","slug":"video-major-crackdown-by-ferozepur-police-four-members-of-a-bike-theft-and-mobile-snatching-gang-arrested-12-bikes-and-7-mobile-phones-recovered-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी और मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; 12 बाइक और 7 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी और मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; 12 बाइक और 7 मोबाइल बरामद
थाना सिटी पुलिस ने बाइक चोरी करने और राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 बाइकें और सात मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों को बॉर्डर रोड स्थित एक खंडहर शैलर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम निवासी इंदिरा कॉलोनी, सन्नी, पीपल सिंह निवासी गांव ढाबी गणेश वाला तथा छिंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी और राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
बरामद की गई 12 बाइकें और सात मोबाइल के संबंध में पुलिस रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, ताकि इनके असली मालिकों का पता लगाकर सामान उन्हें वापस सौंपा जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से तो नहीं है और उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।