Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar shut down in protest against Barnala lathi-charge; Valmiki organizations stage a demonstration.
{"_id":"6a6b0ff8f5f2472a010a9ed5","slug":"video-amritsar-shut-down-in-protest-against-barnala-lathi-charge-valmiki-organizations-stage-a-demonstration-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में अमृतसर बंद, वाल्मीकि संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में अमृतसर बंद, वाल्मीकि संगठनों का प्रदर्शन
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को अमृतसर में वाल्मीकि समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। डॉ. बी.आर. अंबेडकर भलाई मंच के नेतृत्व में शहर के कई प्रमुख बाजार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहे। व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। हालांकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
इस दौरान डॉ. बी.आर. अंबेडकर भलाई मंच के चेयरमैन ओम प्रकाश अनारिया और रिंकू प्रधान ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन तड़के उठकर शहर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं और कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते रहे। ऐसे कर्मियों पर बल प्रयोग उनकी सेवाओं का अपमान है।
उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना पर अब तक कोई संवेदनशील प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका कहना था कि सरकार को घायल कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए थीं।
मंच के नेताओं ने बताया कि बंद से एक दिन पहले व्यापारियों से संपर्क कर सहयोग की अपील की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। शहर के व्यस्त इलाकों, विशेषकर पुतलीघर चौक, में भी बाजार बंद रहे। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और सफाई कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।