{"_id":"69db750b6d18528ea4063cc8","slug":"video-cloth-merchant-attacked-inside-shop-in-amritsar-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: मुस्तफाबाद में दिन-दहाड़े दुकान में घुस कपड़ा व्यापारी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: मुस्तफाबाद में दिन-दहाड़े दुकान में घुस कपड़ा व्यापारी पर हमला
Ankesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:03 PM IST
Link Copied
शहर के मुस्तफाबाद इलाके में दिन-दहाड़े गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात युवकों ने एक कपड़ा व्यापारी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
पीड़ित व्यापारी, जो “मदन क्लॉथ हाउस” का मालिक है, के अनुसार घटना करीब दोपहर 12:30 बजे की है। चार युवक मुंह ढककर पहले दुकान के आसपास घूमते रहे और फिर ग्राहक बनकर अंदर घुस गए। जैसे ही दुकान में मौजूद अन्य ग्राहक बाहर निकले, उन्होंने अचानक दातर से हमला कर दिया।
हमले के दौरान दुकानदार के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने दावा किया कि हमलावर गल्ले से करीब 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने लूट की बात से इनकार करते हुए कहा कि शिकायत में केवल हमले का जिक्र है और मामले की जांच की जा रही है।
दुकानदार ने बताया कि वह पिछले 35 साल से कारोबार कर रहे हैं और इस तरह की घटना पहली बार हुई है। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।