Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Corruption Allegations Surface in Saragarhi Sarai Canteen Case; Demand Raised for Open Bidding
{"_id":"69b8e6401e40a597b50e7c25","slug":"video-corruption-allegations-surface-in-saragarhi-sarai-canteen-case-demand-raised-for-open-bidding-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सारागढ़ी सराय कैंटीन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप, खुली बोली की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारागढ़ी सराय कैंटीन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप, खुली बोली की उठी मांग
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की सारागढ़ी सराय स्थित कैंटीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कैंटीन संचालन में कथित भ्रष्टाचार और लाखों रुपये के बकाया किराए के चलते अब खुली बोली (ओपन टेंडर) की मांग उठने लगी है।
इस संबंध में अमृतसर की दो फर्मों भगवती एग्रो एंड मिल्क प्रोडक्ट्स और ग्रीन चिली हॉस्पिटैलिटी ने एसजीपीसी कार्यालय में लिखित मांग पत्र देकर सारागढ़ी सराय की कैंटीन लेने की इच्छा जताई है। कमेटी अधिकारियों ने पत्र प्राप्त कर इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फर्मों के प्रतिनिधियों, भगवती एग्रो के एरिया मैनेजर अजय शर्मा और ग्रीन चिली हॉस्पिटैलिटी के मैनेजर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और समाचारों के माध्यम से जानकारी मिली कि वर्तमान कैंटीन संचालक पर लाखों रुपये का किराया बकाया है और लीज डीड भी लंबित है। साथ ही संगत को महंगे दामों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि एसजीपीसी द्वारा खुली बोली करवाई जाती है, तो वे वर्तमान किराए से 20 से 25 प्रतिशत अधिक किराया देने को तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगत को स्वच्छ (हाइजीनिक) और वाजिब दामों पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा तथा समय पर किराया भी जमा करवाया जाएगा।
फर्मों ने कमेटी से अपील की है कि उनकी मांग पर विचार कर उन्हें सेवा का अवसर दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।