{"_id":"69d359c65493ea00f809b1d9","slug":"video-dal-khalsa-seminar-in-raiya-emphasis-on-joint-strategy-for-sacrilege-cases-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रईया में दल खालसा का सेमिनार, बेअदबी मामलों पर संयुक्त रणनीति पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रईया में दल खालसा का सेमिनार, बेअदबी मामलों पर संयुक्त रणनीति पर जोर
बेअदबी के बढ़ते मामलों को लेकर दल खालसा द्वारा रईया में एक अहम सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सिख संगठनों और नेताओं ने भाग लेकर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और संयुक्त रणनीति बनाने पर जोर दिया।
सेमिनार में पंजाब सरकार द्वारा 13 अप्रैल को बुलाए गए विशेष सत्र और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की 6 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक तथा सरबत खालसा के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेअदबी का मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है और इसका समाधान केवल कानूनी कार्रवाई से संभव नहीं है।
नेताओं ने कहा कि कानून बनाना जरूरी है, लेकिन इसके साथ सिख समुदाय को भी अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार जिम्मेदारी निभानी होगी। बेअदबी के मामलों के पीछे की साजिश और आरोपियों की मंशा उजागर करना भी बेहद जरूरी बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।