बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers' 'Rail Roko' protest suspended; trains will not be stopped in Amritsar today.

किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित, अमृतसर में आज नहीं रुकेगी ट्रेनें

Nivedita Nivedita
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:34 PM IST
Farmers' 'Rail Roko' protest suspended; trains will not be stopped in Amritsar today.
बाढ़ और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष की ओर से 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे मानांवाला में प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। किसान नेताओं और प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। अब अमृतसर-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर मानांवाला में ट्रेनों का चक्का जाम नहीं किया जाएगा। किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह माहल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों और ओलावृष्टि से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा देने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। मांगें पूरी न होने पर पंजाब के करीब 13-14 जिलों से किसानों के मानांवाला पहुंचने की तैयारी थी। आंदोलन के ऐलान के बाद डीआईजी, डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा जारी करने और वर्ष 2024 में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने संबंधी कार्रवाई का भरोसा दिया। 15 अगस्त के बाद फिर होगी बैठक : एसएसपी ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि किसानों की मांगें संबंधित विभागों और मंत्रालयों को लिखित रूप में भेजी गई हैं। 15 अगस्त के बाद किसान नेताओं के साथ दोबारा बैठक होगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों को मुआवजे का भुगतान पहले ही किया जा चुका है, जबकि बाकी लाभार्थियों की सूची तैयार है। माहल ने कहा कि आंदोलन को केवल सरकार को मांगें पूरी करने का समय देने के लिए स्थगित किया गया है। पंजाब स्तर की अन्य मांगों को लेकर कृषि मंत्री के साथ चंडीगढ़ में बैठक होगी। यदि बाकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो किसान संगठन दोबारा संघर्ष शुरू करने का फैसला ले सकता है। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि रेल रोको आंदोलन स्थगित होने के कारण रेल यात्रा को लेकर किसी तरह की चिंता न करें और अपनी यात्रा सामान्य रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

11 Aug 2026

सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, शिव भक्ति में डूबे कांवड़िये

11 Aug 2026

मोहाली में सब्जी मंडी लगने के बाद मैदान में फैली गंदगी, लोग परेशान

11 Aug 2026

चंडीगढ़ में दिखा तिब्बत का दर्द, काले कपड़ों में उतरे 200 तिब्बती

विज्ञापन

चांदनी चौक के प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि पर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब

11 Aug 2026

पानीपत में शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजे शिवालय

11 Aug 2026
विज्ञापन

झज्जर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किया भगवान शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे, शिवमय हो उठी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र

11 Aug 2026

फतेहाबाद से हर अमावस्या को सुबह 8: 15 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी बस, 380 रुपये किराया

11 Aug 2026

कोटकपूरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई सावन शिवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मोहाली सिविल अस्पताल फेज 6 में व्यवस्था बदहाल

11 Aug 2026

लखनऊ में बड़ा भरवारा प्राइमरी स्कूल के अंदर लगा ट्रांसफार्मर, बच्चों की जान के लिए खतरा

11 Aug 2026

बहराइच में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच

11 Aug 2026

Srinagar: नागेश्वर महादेव मंदिर में सांध्यकालीन आरती में उमड़ी भीड़, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी किए दर्शन

11 Aug 2026

VIDEO: चमोली में अतिवृष्टि से तमक नाला उफानाया , नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल बहा

11 Aug 2026

MP News: देख लो सरकार! तीन साल भी नहीं टिक पाया सात करोड़ का पुल, डिंडोरी में बारिश ने खोली निर्माण की पोल

11 Aug 2026

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो डंपरों की भिड़ंत, एक में लगी आग; चालक घायल

11 Aug 2026

एमपी के मंडला में बड़ा हादसा: जलाशय में नहाने उतरा मजदूर तेज बहाव में बहा, कुछ सेकंड में हुआ ओझल

11 Aug 2026

सावन के पवित्र महीने में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला

11 Aug 2026

MP: 'गरीबों को बांट देते तो बेहतर होता', डिंडोरी में बारिश से धान खराब होने पर भड़के बीजेपी विधायक; उठाए सवाल

11 Aug 2026

MP: ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आया RPF जवान, राजकीय सम्मान और 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ दी गई अंतिम विदाई

11 Aug 2026

भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले किसान-मजदूर संगठनों का हल्लाबोल

11 Aug 2026

Ujjain: सावन कृष्ण त्रयोदशी पर भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ॐ शृंगार में नजर आए बाबा महाकाल

11 Aug 2026

लैपटॉप खोलने का प्रयास, स्मार्टफोन हैक; सीसीटीवी में कैद वारदात

11 Aug 2026

करनाल शहीदों और सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों का हुआ स्वागत

11 Aug 2026

Meerut: पूरी आस्था के साथ शिवालयों तक पहुंच रहे शिव भक्त

10 Aug 2026

शामली: रोशनी से जगमग कांवड़ लेकर निकले भोले, देसी गीतों ने समां बांधा

10 Aug 2026

शामली: डीजे की धुन पर शिवभक्ति में लीन कांवड़िए, परिजन भी चले साथ

10 Aug 2026

शामली: गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग, तीन दोस्तों ने उठाई कांवड़

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed