{"_id":"69b8e2d9a882fd6b0001027f","slug":"video-going-abroad-becomes-more-expensive-for-punjabi-students-trend-shifting-towards-europe-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाबी छात्रों के लिए विदेश जाना हुआ महंगा, यूरोप की ओर बढ़ रहा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी छात्रों के लिए विदेश जाना हुआ महंगा, यूरोप की ओर बढ़ रहा रुझान
युद्ध के चलते बढ़े तनाव का असर अब पंजाब से विदेश पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मिडिल ईस्ट के कई गल्फ देशों द्वारा एयरस्पेस बंद या सीमित किए जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है।
इमिग्रेशन विशेषज्ञों के मुताबिक पहले भारत से कनाडा और अमेरिका जाने के लिए एक तरफ का हवाई किराया लगभग 70–80 हजार रुपये होता था, लेकिन मौजूदा हालात में यही खर्च बढ़कर करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
एयरस्पेस पर पाबंदियों के चलते एयरलाइंस को अपने रूट बदलने पड़ रहे हैं और अब कई उड़ानें यूरोप के रास्ते होकर जा रही हैं। इससे यात्रा का समय भी बढ़ गया है और खर्च भी काफी ज्यादा हो गया है। मिडिल ईस्ट में बने तनाव के कारण हजारों उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी भी सामने आ रही है, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए अब पंजाब के कई छात्र यूरोपीय देशों की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर जर्मनी, नीदरलैंड और लक्समबर्ग जैसे देशों को प्राथमिकता दी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इन देशों में पढ़ाई का खर्च अपेक्षाकृत कम है, रोजगार के अवसर बेहतर हैं और सुरक्षा के हालात भी अच्छे माने जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।