{"_id":"69ca4950d7baf889640ea31a","slug":"video-in-the-dm-gagandeep-randhawa-case-the-bjp-reiterates-its-demand-for-a-cbi-inquiry-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम गगनदीप रंधावा मामले में भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम गगनदीप रंधावा मामले में भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई
अमृतसर में डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
जाखड़ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और अंतिम अरदास में शामिल होने अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और पुलिस की कार्रवाई में विरोधाभास नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर पुलिस गिरफ्तारी की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर संबंधित व्यक्ति के सरेंडर करने के दावे किए जा रहे हैं। इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग जैसे अहम डिजिटल सबूतों के गायब होने पर भी सवाल उठाए गए।
जाखड़ ने यह भी आरोप लगाया कि डीएम रंधावा को टॉर्चर किया गया और उनकी बेइज्जती का वीडियो बनाया गया, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा ने पीड़ित परिवार की मांग का समर्थन करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराने की मांग दोहराई है। जाखड़ ने ऐलान किया कि 4 अप्रैल को अमृतसर में भाजपा की ओर से धरना दिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।