{"_id":"69b3f56ae8b77a58460d749e","slug":"video-mla-dhaliwal-inspects-embankments-of-the-ravi-river-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: रावी नदी के तटबंधों का विधायक धालीवाल ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए मरम्मत के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: रावी नदी के तटबंधों का विधायक धालीवाल ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए मरम्मत के निर्देश
Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:00 PM IST
Link Copied
अजनाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को अमृतसर के सरहदी क्षेत्र रमदास में रावी नदी के किनारे बने धुसी तटबंधों का जायजा लिया। पिछले समय में आई भीषण बाढ़ के कारण इन तटबंधों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विधायक धालीवाल ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त तटबंधों की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत व मजबूती का काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछली बार रावी नदी में आई बाढ़ के कारण अजनाला क्षेत्र में करीब 23 तटबंध टूट गए थे, जिससे सीमावर्ती गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए इन तटबंधों को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर टूटे और कमजोर तटबंधों का निरीक्षण कर पूरा एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, जिसे सरकार को भेजा जाएगा।
धालीवाल ने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलते ही तीन से चार महीनों के भीतर सभी तटबंधों को मजबूत कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम में लापरवाही हुई और भविष्य में तटबंध टूटे तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।