{"_id":"69b3f5707c0453ba660aa686","slug":"video-people-in-amritsar-are-having-to-struggle-to-obtain-gas-cylinders-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: अमृतसर में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: अमृतसर में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष
Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:00 PM IST
Link Copied
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। पंजाब के अमृतसर में लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी समस्याएं साझा की हैं।
अमृतसर में एनीम सिनेमा के पास रहने वाली रेखा अग्रवाल ने बताया कि उनका गैस सिलेंडर ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर आ चुका था और एजेंसी की ओर से उन्हें फोन भी किया गया था, लेकिन उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। बाद में उन्होंने दो दिन तक एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जब आज फोन उठाया गया तो उन्हें कहा गया कि सिलेंडर लेने के लिए आ जाएं और ओटीपी नंबर दें। उन्होंने ओटीपी भी दे दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला।
आयुष अग्रवाल ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि दूसरे देशों के बीच चल रहे तनाव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सिलेंडर लेने के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और घर में खाना बनाने के लिए गैस तक नहीं है।
एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि वह ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर गैस बुक कराने आए थे, लेकिन एजेंसी की ओर से शुरू किए गए नए ऐप पर बुकिंग सही तरीके से नहीं हो रही। सरकार का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन एजेंसी पर लोगों को 8 से 10 दिन का इंतजार करने को कहा जा रहा है।
राकेश नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाया जाता था, लेकिन अब नई प्रक्रिया के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।