{"_id":"69b3ed3fc8e91d8549045043","slug":"video-miss-england-winner-grace-richardson-and-charlotte-grant-arrive-at-the-golden-temple-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोल्डन टेंपल पहुंची मिस इंग्लैंड की विजेता ग्रेस रिचर्डसन और शार्लेट ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन टेंपल पहुंची मिस इंग्लैंड की विजेता ग्रेस रिचर्डसन और शार्लेट ग्रांट
Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:25 PM IST
Link Copied
इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता ग्रेस रिचर्डसन और शार्लेट ग्रांट ने आज अमृतसर के सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर पूरी दुनिया की खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की। दरबार साहिब के दर्शन करने के बाद दोनों मिस इंग्लैंड ने पवित्र सरोवर के दर्शन किए और गुरबाणी कीर्तन सुनकर आत्मिक शांति महसूस करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब का माहौल बेहद शांत और आध्यात्मिक है, जहां हर धर्म और देश से आने वाले लोग समान भाव से सिर झुकाते हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी खुशकिस्मती की बात है कि उन्हें दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक दरबार साहिब के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने सिख धर्म की सेवा भावना और लंगर परंपरा की भी सराहना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां आकर वे काफी प्रेरित महसूस कर रही हैं और दुनिया में शांति और भाईचारे का संदेश लेकर जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।