{"_id":"69983e4a95ba6bb11a0cfa5d","slug":"video-one-arrested-for-demanding-extortion-from-traders-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, गैंगस्टर नेटवर्क की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, गैंगस्टर नेटवर्क की जांच तेज
अमृतसर के जंडियाला गुरु में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोहैल मीर, एसएसपी देहाती अमृतसर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंजाब पुलिस ने डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये की एक्सटॉर्शन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के अनुसार, विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा स्थानीय व्यापारियों को अलग-अलग नंबरों से धमकी कॉल की जा रही थीं और नाम बदल-बदलकर रंगदारी मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी आजाद सिंह को काबू किया।
आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे गैंगस्टर नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं तथा धमकी मिलने पर तुरंत एजीटीएफ हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।