{"_id":"699846986c2d8e76940310c6","slug":"video-politics-intensifies-after-sarpanchs-murder-at-wedding-ceremony-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में सरपंच की हत्या के बाद सियासत तेज, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में सरपंच की हत्या के बाद सियासत तेज, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
हरपिंदर सिंह, सरपंच गांव ठठियां महंतां, की बीते दिन विवाह समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
आज उनके घायल साथी जर्मन सिंह, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं, का हालचाल जानने के लिए नेताओं ने मुलाकात की। चश्मदीद जर्मन सिंह ने दावा किया कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए AK-47 का इस्तेमाल किया।
इस घटना को लेकर सरकार के ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ जैसे अभियानों पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। साथ ही प्रदेश में स्थायी डीजीपी नियुक्त करने की मांग भी की गई है।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।