{"_id":"699855dc79f9d55465073c0b","slug":"video-health-scheme-card-free-treatment-of-injured-started-in-amritsar-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने बनवाया हेल्थ स्कीम कार्ड, घायल का मुफ्त इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने बनवाया हेल्थ स्कीम कार्ड, घायल का मुफ्त इलाज शुरू
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने एक जरूरतमंद परिवार का मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड बनवाकर उसके सदस्य का अस्पताल में निशुल्क इलाज शुरू करवाया।
विधायक ने बताया कि क्षेत्र निवासी किशन लाल के परिवार का हेल्थ स्कीम कार्ड बनवाया गया, जिसके माध्यम से दुर्घटना में घायल किशन लाल का इलाज अस्पताल में मुफ्त शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लोगों को उपचार में आर्थिक राहत मिल रही है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार आम जनता को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड जैसी योजनाएं सरकार की जनहितैषी सोच का प्रमाण हैं और भविष्य में भी पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाया जाता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।