Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal witnessed grand celebration of Falgun Mahotsav, with devotees dancing to hymns with great enthusiasm
{"_id":"6997f47e8892c857ac0de78b","slug":"video-karnal-witnessed-grand-celebration-of-falgun-mahotsav-with-devotees-dancing-to-hymns-with-great-enthusiasm-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में फाल्गुण महोत्सव मेले में मची धूम, भजनों पर उत साह से झूमे श्याम भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में फाल्गुण महोत्सव मेले में मची धूम, भजनों पर उत साह से झूमे श्याम भक्त
श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर में 12 दिवसीय श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव मेले के दौरान श्रद्धालु घर से बाबा के लिए प्रसाद बनाकर लाए और बाबा को भोग लगवाया। वीरवार शाम को कीर्तन में कलाकार राजन मदान ने तेरा किसने किया शृंगार सांवरे, लगे दूल्हा सा तू दिलदार सांवरे भजन गाकर सभी को भाव विभाेर कर दिया।
वहीं पिहोवा के कलाकार जतिन जिंदल ने मुझे अपने ही रंग में रंगले, मेरे यार सांवरे, मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे, दिल दिवाना है आपका, ऐसा रंग तू रंग दे सांवरिया, जो उतरे ना जन्म जन्म तक, नाम तू अपना लिख दे कन्हैया, मेरे सारे बदन पर भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडित दीपक पांडे ने श्रद्धालु अनिल गर्ग, सुनीता गर्ग, विनोद गर्ग, अंजना गर्ग, सुशील गर्ग, निर्मल गर्ग, प्रवीन गर्ग, कविता गर्ग, अंशुल गर्ग, शेफाली गर्ग, सेफाली गुप्ता, पंकिल गोयल, अजय सैनी, मोहन लोधी, संजय, सुशील गर्ग, अजीत जैन और गुरदयाल अग्रवाल से विशेष पूजा करवा कीर्तन का शुभारंभ करवाया गया।
श्याम बाबा संग खेली फूलों की होली
श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा संग फूलों की होली खेली। बाबा के भजनों की धुन पर भक्ति रस में डूबकर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। पंकिल गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था भी की गई है। रोजाना भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।