{"_id":"698843f41318415e680496fd","slug":"video-pajab-ejakashana-ravalyashana-paratasa-varakashapa-sa-bcaca-ka-saravaganae-vakasa-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब एजुकेशन रेवोल्यूशन: पेरेंट्स वर्कशॉप से बच्चों का सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब एजुकेशन रेवोल्यूशन: पेरेंट्स वर्कशॉप से बच्चों का सर्वांगीण विकास
पंजाब सरकार की पंजाब एजुकेशन रेवोल्यूशन योजना के तहत सरकारी स्कूलों में आयोजित पेरेंट्स वर्कशॉप बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बच्चों की पर्सनैलिटी सिर्फ स्कूल से नहीं, बल्कि घर के माहौल और माता-पिता के व्यवहार से बनती है।
उन्होंने कहा कि कई बार माता-पिता अनजाने में बच्चों पर अधिक दबाव डाल देते हैं, जिससे उनमें डर और तनाव पैदा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स को जागरूक करने के लिए विशेष वर्कशॉप करवाई जा रही हैं।
हरभजन सिंह ईटीओ ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंडियाला गुरु में आयोजित वर्कशॉप में हिस्सा लिया, जहां शिक्षकों ने परीक्षा के समय बच्चों को तनाव-मुक्त रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।