{"_id":"698843f8b203e16dab066566","slug":"video-run-for-swadeshi-held-in-amritsarconveying-message-of-self-reliant-india-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ‘रन फॉर स्वदेशी’, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ‘रन फॉर स्वदेशी’, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश
स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में BJP नेता अक्षय शर्मा की अगुवाई में ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर BJP के वरिष्ठ नेता और अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को समर्थन दिया।
लॉरेंस रोड स्थित डी-मार्ट से शुरू हुई दौड़ कंपनी बाग तक पहुंची, जिसमें युवाओं, छात्रों, महिलाओं, कारीगरों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर “स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ” और “आत्मनिर्भर भारत–सशक्त भारत” के नारों से माहौल गूंजता रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि देश की असली ताकत छोटे कारीगरों और स्थानीय उद्योगों में है। स्वदेशी अपनाने से रोजगार बढ़ेगा और भारत आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि गुणवत्ता वाले भारतीय उत्पाद विदेशी सामान से बेहतर मुकाबला कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।