{"_id":"6a0aec9da03cfcc1d3065ee2","slug":"video-police-locate-missing-child-of-family-visiting-sri-harmandir-sahib-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने आए परिवार का लापता बच्चा पुलिस ने खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने आए परिवार का लापता बच्चा पुलिस ने खोजा
श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने आए एक परिवार का बच्चा अचानक लापता हो गया, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के थाना ई-डिवीजन की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में जांच कर कुछ ही समय में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सतर्कता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालु अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।