Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Drugs and Arms Smuggling Module Busted in Amritsar; One Arrested with Heroin and Seven Pistols
{"_id":"6a0ac7440adf039a940cdd8d","slug":"video-drugs-and-arms-smuggling-module-busted-in-amritsar-one-arrested-with-heroin-and-seven-pistols-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन और सात पिस्ताैल के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन और सात पिस्ताैल के साथ एक गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.1 किलो हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। मामले में थाना सी-डिवीजन में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खुश कुमार उर्फ भोला का संबंध विदेश में बैठे तस्करों से था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेशी तस्करों के संपर्क में रहता था और पंजाब में नशे व हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रहा था।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद किए गए हथियार आधुनिक और विदेशी मूल के हैं, जिन्हें किसी गैंग तक पहुंचाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब में चल रही नशा विरोधी और गैंगस्टर विरोधी मुहिम के तहत की गई है।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और विदेशी कड़ियों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे तथा अतिरिक्त बरामदगी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।