{"_id":"6a0adefc27e5522ffb01cd74","slug":"video-amritpal-singh-appears-in-connection-with-fir-no-39-next-hearing-on-may-20-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"एफआईआर नंबर 39 मामले में अमृतपाल सिंह की पेशी, अगली सुनवाई 20 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर नंबर 39 मामले में अमृतपाल सिंह की पेशी, अगली सुनवाई 20 मई को
अमृतपाल सिंह को एफआईआर नंबर 39 से जुड़े मामले में सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष के गवाह मनप्रीत सिंह के बयान दर्ज किए गए।
मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट रीतू राज सिंह संधू ने बताया कि गवाह मनप्रीत सिंह ने अदालत में कहा कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद था। उसने अमनदीप द्वारा उसके कार्यालय पर हमले के दावे से संबंधित बयान दर्ज करवाए। अदालत में गवाह की मुख्य गवाही की प्रक्रिया पूरी की गई।
वकील ने बताया कि इस मामले में कुल 195 गवाह हैं, जिन्हें राज्य सरकार की ओर से अदालत में पेश किया जाना है। उन्होंने कहा कि अब ट्रायल की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है और हर सुनवाई में सरकारी पक्ष अपने गवाह पेश करेगा, जबकि बचाव पक्ष उनकी जिरह करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने कुछ धाराओं में अमृतपाल सिंह को राहत देते हुए डिस्चार्ज किया है। उनके अनुसार बीएनएस की एक धारा और आर्म्स एक्ट से संबंधित एक प्रावधान में राहत मिली है, जबकि अन्य धाराओं के तहत ट्रायल जारी रहेगा।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मई, बुधवार के लिए निर्धारित की है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार 195 गवाहों वाले इस मामले की सुनवाई लंबे समय तक चल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।