Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Preparations for wheat arrivals at the Amritsar mandi are complete, bringing relief to farmers.
{"_id":"69e70cf90675fc7c2a0072aa","slug":"video-preparations-for-wheat-arrivals-at-the-amritsar-mandi-are-complete-bringing-relief-to-farmers-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर मंडी में गेहूं की आमद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों को मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर मंडी में गेहूं की आमद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों को मिल रही राहत
अमृतसर मार्किट कमेटी के चेयरमैन ने मंडियों में पहुंच रही गेहूं की फसल को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस बार फसल की आमद को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही पूरे कर लिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
चेयरमैन ने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था और तुलाई के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा फसल की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की फसल की समय पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार किसानों को राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर किया जा रहा है और किसी भी तरह की शिकायत के समाधान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
मार्किट कमेटी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल निर्धारित स्थानों पर ही लेकर आएं और मंडी प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।