Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Punjab BJP President Kewal Singh Dhillon and Rajya Sabha MP Tarun Chugh visited Sri Harmandir Sahib.
{"_id":"6a3391f5b9acd6d11506a967","slug":"video-punjab-bjp-president-kewal-singh-dhillon-and-rajya-sabha-mp-tarun-chugh-visited-sri-harmandir-sahib-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लो और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लो और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब
नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बुधवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर देश, प्रदेश और विश्व कल्याण की अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
चुघ ने कहा कि वह एक विनम्र सिख और नानक नाम लेवा संगत के रूप में श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से मानवता को आध्यात्मिक शक्ति और आशीर्वाद मिलता है। चुघ ने बताया कि उन्होंने विकसित भारत, देश की प्रगति और विश्व शांति के लिए अरदास की है।
पाकिस्तान में दो सिख सेवादारों की हत्या की घटना की निंदा करते हुए चुघ ने कहा कि वहां अल्पसंख्यक सिख और हिंदू समुदाय लगातार उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय को संयुक्त पत्र लिखेंगे, ताकि पाकिस्तान सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया जा सके।
मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवाद और अकाल तख्त साहिब के फैसले पर उठे सवालों के संबंध में चुघ ने कहा कि अकाल तख्त साहिब सिख कौम का सर्वोच्च धार्मिक संस्थान है और उसके फैसलों पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए धार्मिक संस्थाओं की गरिमा को चुनौती दे रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आगामी पंजाब दौरे का जिक्र करते हुए चुघ ने कहा कि नड्डा 20 जून को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार बनाएगी।
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर चुघ ने पंजाब में नशाखोरी, गैंगस्टरवाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को इन बुराइयों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।