{"_id":"6a43679b9e1590113b0242df","slug":"video-the-prakash-parv-of-guru-hargobind-sahib-was-celebrated-with-reverence-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया
सिखों के छठे गुरु, मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने देश-विदेश की संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
गुरु हरगोबिंद साहिब का जन्म गुरु की वडाली में माता गंगा जी की कोख से श्री गुरु अर्जन देव जी के घर हुआ था। बाबा बुद्धा जी ने उन्हें शस्त्र विद्या की शिक्षा दी। गुरु अर्जन देव जी की शहादत के बाद गुरु हरगोबिंद साहिब ने गुरुगद्दी संभाली और धर्म तथा सांसारिक जिम्मेदारियों के प्रतीक के रूप में मीरी और पीरी की दो तलवारें धारण कीं।
गुरु साहिब ने श्री अकाल तख्त साहिब की स्थापना कर सिख पंथ को नई दिशा दी तथा अन्याय के खिलाफ संघर्ष और आत्मरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने संगत को धार्मिक आस्था के साथ साहस और स्वाभिमान का जीवन जीने की प्रेरणा दी। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए, कीर्तन और अरदास का आयोजन हुआ तथा संगत ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।