{"_id":"69b0f41f0268b66f5f00baae","slug":"video-youths-named-in-firing-incident-outside-councillors-house-in-amritsar-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में काउंसलर के घर के बाहर फायरिंग मामले में पहले नामजद युवकों ने रखा अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में काउंसलर के घर के बाहर फायरिंग मामले में पहले नामजद युवकों ने रखा अपना पक्ष
फतेहपुरा इलाके में महिला काउंसलर के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पहले नामजद किए गए कुछ युवक अमृतसर के नॉवेल्टी चौक में मीडिया के सामने आए और उन्होंने दावा किया कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
मीडिया से बातचीत करते हुए रजत मैदान, जो खुद को ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष समिति से जुड़ा बताते हैं, ने कहा कि 7 मार्च 2026 को दर्ज एफआईआर में जसप्रीत सिंह जस्सी, राहुल भिंडी समेत कुछ युवकों के नाम शामिल किए गए थे। उन्होंने कहा कि युवकों पर नशा बेचने और काउंसलर द्वारा रोकने पर फायरिंग करने का आरोप पूरी तरह झूठा है। उनके मुताबिक असल मामला एक लव मैरिज से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते काउंसलर ने अपने ही घर के बाहर फायरिंग करवा कर युवकों को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। हालांकि बाद में पुलिस की निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ गई और बेगुनाह युवकों को राहत मिल गई। युवकों ने पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गहन जांच से उनका भविष्य खराब होने से बच गया।
उधर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच में यह घटना एक रची हुई साजिश निकली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद किए गए हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।