{"_id":"69b140964323860ff703ba89","slug":"video-registration-for-rs-1000-scheme-for-women-begins-from-april-13-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: 13 अप्रैल से महिलाओं के लिए 1000 रुपये योजना की रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: 13 अप्रैल से महिलाओं के लिए 1000 रुपये योजना की रजिस्ट्रेशन शुरू
Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:44 PM IST
Link Copied
आम आदमी पार्टी के अमृतसर शहरी जिला इंचार्ज प्रभबीर सिंह बराड़ और महिला विंग के नेताओं ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए घोषित वित्तीय सहायता योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे।
नेताओं ने कहा कि यह योजना आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की दी हुई गारंटी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा अपने वादों को पूरा करती आई है, जबकि अन्य राजनीतिक दल चुनाव के समय वादे तो करते हैं लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें भूल जाते हैं।
प्रभबीर सिंह बराड़ ने बताया कि इस योजना के लिए 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। गांवों और शहरों में कैंप लगाकर महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।