{"_id":"69bd290f6871f55a080dd13b","slug":"chandigarh-has-become-a-safe-zone-for-gangsters-questions-arise-about-open-borders-and-security-lapses-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ बना गैंगस्टरों का सेफ जोन-ओपन बॉर्डर और सुरक्षा खामियों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ बना गैंगस्टरों का सेफ जोन-ओपन बॉर्डर और सुरक्षा खामियों पर उठे सवाल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 20 Mar 2026 04:32 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ अपराधियों के लिए आसान टारगेट बनता जा रहा है। गैंगस्टर और शातिर बदमाश शहर को सेफ ऑपरेटिंग जोन की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से मोहाली और पंचकूला की ओर निकल जाते हैं जिससे पुलिस के हाथ खाली रह जाते हैं। ट्राइसिटी का ओपन बॉर्डर अपराधियों के लिए सबसे बड़ी सहूलियत बन गया है। चंडीगढ़ में प्रवेश और निकास के कुल 22 रास्ते हैं जिनसे होकर बदमाश बिना सख्त जांच के शहर में दाखिल होते हैं और घटना के बाद कुछ ही मिनटों में सीमा पार कर लेते हैं। कई बॉर्डर प्वाइंट पर न तो कड़ी चेकिंग होती है और न ही पर्याप्त निगरानी व्यवस्था मौजूद है। मुल्लांपुर और तोगां बैरियर की ओर पड़ने वाले पांच बॉर्डर प्वाइंट सुरक्षा के लिहाज से सबसे कमजोर कड़ी माने जा रहे हैं। यहां कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का अभाव है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों को ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है। इस निगरानी की कमी का सीधा फायदा गैंगस्टर उठा रहे हैं।शहर के कारोबारी वर्ग में भी डर का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।