{"_id":"69fc4205819e31fbd00817ff","slug":"jalandhar-bsf-blast-ied-placed-near-delivery-scooter-suspect-captured-on-cctv-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalandhar BSF Blast: डिलीवरी स्कूटी के पास रखा गया IED, CCTV में संदिग्ध कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar BSF Blast: डिलीवरी स्कूटी के पास रखा गया IED, CCTV में संदिग्ध कैद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 07 May 2026 01:11 PM IST
Link Copied
5 मई की रात करीब 8 बजे बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुआ धमाका अब एक बड़े आतंकी षड्यंत्र के रूप में सामने आ रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि सफेद टीशर्ट पहने आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया और विस्फोट के बाद वहां से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि विस्फोटक स्थल से मात्र 10 कदम की दूरी पर पंजाब पुलिस का नाका लगा हुआ था, फिर भी हमलावर बड़े आराम से निकल गया। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को दो युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, हमलावरों ने हाई-सिक्योरिटी जोन के बाहर लोकेशन को सॉफ्ट टारगेट के तौर पर चुना, ताकि शक भी कम हो और सुरक्षा प्रतिष्ठान को संदेश भी दिया जा सके। इस हमले की सबसे अहम कड़ी डिलीवरी सिस्टम का इस्तेमाल है। एक डिलीवरी एजेंट अपनी रोजमर्रा की ड्यूटी के तहत बीएसएफ मुख्यालय पार्सल देने पहुंचा था। सुरक्षा नियमों के चलते उसे स्कूटी बाहर खड़ी करनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।