{"_id":"69c245d480c3521c9a05ac4c","slug":"kaithal-murder-case-wife-shalu-strangled-to-death-accused-husband-arun-arrested-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल मर्डर केस: पत्नी शालू की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति अरुण गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल मर्डर केस: पत्नी शालू की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति अरुण गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 24 Mar 2026 01:36 PM IST
Link Copied
कैथल की वाल्मीकि बस्ती में तीन दिन पहले पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या मामले में पुलिस पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। हत्यारोपी अरुण ने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार मायके जाती थी। ये उसे पसंद नहीं था। इसी गुस्से में उसने अपनी पत्नी शालू की हत्या की। हत्या के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने का इरादा किया था, लेकिन सुबह तक नशा उतरने के बाद इसकी हिम्मत नहीं जुटा पाया। नोट पुलिस के हाथ लगा है। इसमें उसने ये भी लिखा कि दोनों की मौत का कारण वह खुद है। पूछताछ में ये भी सामने आया है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था। इसी के चलते अकसर कलह होती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या करने के बाद आरोपी खुद भी अपना जीवन समाप्त करना चाहता था, लेकिन वह आत्मघाती कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वह हत्या के बाद रात भर लाश के पास बैठा रहा। उसने सांस रुकने तक शालू का गला दबाए रखा और वह तड़पती रही। इस दौरान दाेनों बच्चे वहीं सो रहे थे। वारदात को अंजाम देने के अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने अपनी भाभी को इस घटना की जानकारी दी। उसने शालू को मार दिया है और अब वे स्थिति को संभाल लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।