{"_id":"69b9273fed740736630dadc3","slug":"lpg-crisis-in-tricity-thousands-of-small-businesses-affected-in-chandigarh-panchkula-and-mohali-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में LPG संकट: चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हजारों छोटे कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में LPG संकट: चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हजारों छोटे कारोबार प्रभावित
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 17 Mar 2026 03:35 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय तनाव और गैस आपूर्ति में आई बाधा का असर अब ट्राइसिटी के छोटे कारोबार पर साफ दिखने लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के कारण चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में रेहड़ी-फड़ी, फास्ट फूड स्टॉल और छोटे रेस्टोरेंट चलाने वाले कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि ट्राइसिटी में एक हजार से अधिक छोटी दुकानें और फास्ट फूड स्टॉल बंद हो चुके हैं, जबकि सैकड़ों दुकानदार सीमित संसाधनों के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। गैस की कमी ने हजारों छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है। सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो रेहड़ी-फड़ी या छोटे ढाबों के जरिए परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस स्थिति में न तो पूरा मेन्यू तैयार हो पा रहा है और न ही ग्राहकों की मांग पूरी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।