{"_id":"6a43ab95d23a72f03b0d0a48","slug":"punjab-weather-heavy-rain-and-strong-winds-alert-from-july-2-relief-from-scorching-heat-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: 2 जुलाई से भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: 2 जुलाई से भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 30 Jun 2026 05:12 PM IST
Link Copied
पंजाब में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं मौसम विभाग ने 2 जुलाई से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। विभाग ने 1 जुलाई से पांच जुलाई तक के लिए पंजाब में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दो, तीन और चार जुलाई को पंजाब में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। सोमवार को भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा। पंजाब में पारा से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश से तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 44.4 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे अधिक तपा। पंजाब में रात के तापमान में भी 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर हो गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 31.2 डिग्री का रात का पारा दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।