{"_id":"6a083cd1fa2b758bab04f3b4","slug":"vat-savitri-special-chandigarh-s-300-year-old-banyan-trees-are-increasing-the-longevity-of-its-residents-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वट सावित्री पर खास: चंडीगढ़ के 300 साल पुराने बरगद बढ़ा रहे शहरवासियों की उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वट सावित्री पर खास: चंडीगढ़ के 300 साल पुराने बरगद बढ़ा रहे शहरवासियों की उम्र
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 16 May 2026 03:16 PM IST
Link Copied
आज वट सावित्री की पूजा है। अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रख रही हैं। चंडीगढ़ में सैकड़ों वर्ष पुराने दर्जनों वटवृक्ष हर शहरवासी की उम्र लंबी करने में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये शहरवासियों के लिए लंबी और स्वस्थ जिंदगी का प्राकृतिक आधार बनकर खड़े हैं। दरअसल, वर्षों पुराने इन बरगद के पेड़ों का आकार इतना विशाल है कि ये एक साथ दर्जनों पेड़ों के बराबर न सिर्फ ऑक्सीजन छोड़ते हैं बल्कि शहर के पर्यावरण को संतुलित रखने में भी अहम योगदान देते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के सरकारी दस्तावेजों के अनुसार शहर के एक-तिहाई हेरिटेज पेड़ सिर्फ बरगद के हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बरगद के 31 वृक्ष हैं। इनमें से कई पेड़ 200 से 300 साल पुराने हैं। सेक्टर-15, 18, 19, 28, 29 और सुखना लेक के पास लगे बरगद के झुंड शहर के फेफड़ों की तरह काम कर रहे हैं। पर्यावरणविद राहुल महाजन का कहना है कि शहर की हरियाली बचाने में इन प्राचीन वटवृक्षों का योगदान सबसे अहम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।