{"_id":"6826fcbf8017d05c0506d4d4","slug":"video-3-smugglers-arrested-with-400-kg-poppy-husk-and-car-in-moga-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में 400 किलो डोडा चूरा पोस्त व कार समेत 3 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में 400 किलो डोडा चूरा पोस्त व कार समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब के मोगा में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर 400 किलो डोडा चूरा पोस्त और एक होंडा सिटी कार समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार किया। मोगा एसपीडी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ ने थाना बधनी कलां, निहाल सिंह वाला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि बठिंडा का नशा तस्कर जगमीत सिंह होंडा सिटी में डोडा चूरा पोस्त लेकर दाना मंडी, निहाल सिंह वाला में ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जगमीत सिंह को पकड़ लिया। उसकी कार से 20 बोरे डोडा चूरा पोस्त( 400 किलो) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी जगमीत सिंह ने बताया कि डोडा चूरा पोस्त में से कुछ माल वह प्यारा सिंह निवासी बंभीहा भाई, जिला मोगा और कुलवीर सिंह निवासी उगोंके जिला मोगा को देने वाला था। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।