{"_id":"6a65ba7ec6963025580aaa9b","slug":"video-54-anganwadi-workers-and-helpers-received-appointment-letters-in-guru-har-sahai-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय में 54 आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय में 54 आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को मिले नियुक्ति पत्र
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में पंजाब सरकार की भर्ती प्रक्रिया के तहत विधायक फौजा सिंह सरारी ने 5 आंगनवाड़ी वर्करों और 49 हेल्परों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को लगातार पूरा कर रही है।
विधायक ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नव-नियुक्त वर्करों और हेल्परों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, लगन और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।