{"_id":"6a340595ebb42c379c0afb72","slug":"video-a-vegetable-langar-was-organized-on-the-martyrdom-day-of-guru-arjan-dev-ji-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाया गया सब्जियों का लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाया गया सब्जियों का लंगर
पांचवें गुरु, धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर तरनतारन के समाजसेवी एवं सब्जी विक्रेता अमरीक सिंह सब्जी वाले द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक अनूठी सेवा निभाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सुबह सब्जी मंडी से ताज़ी सब्जियां खरीदकर जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न प्रकार की कच्ची सब्जियां वितरित कीं।
इस सेवा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ताज़ी सब्जियां प्राप्त कीं और सेवादारों के इस प्रयास की सराहना की। अमरीक सिंह सब्जी वाले तथा उनके साथी गुरप्रीत सिंह सोनू ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर शहर में विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए जाते हैं, लेकिन वे हर वर्ष जरूरतमंद लोगों तक ताज़ी सब्जियां पहुंचाकर सेवा करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी भावना के तहत वे भविष्य में भी इस सेवा को निरंतर जारी रखेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।