{"_id":"6a58a2c6ec7d45893b036ec0","slug":"video-construction-of-dilapidated-roads-begins-in-nangals-barari-village-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल के गांव बरारी में खस्ताहाल सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल के गांव बरारी में खस्ताहाल सड़कों का निर्माण शुरू
नंगल के वार्ड नंबर 13 के तहत गांव बरारी में लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क को नया रूप देने के लिए सड़क पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू हुआ। इस मौके पर नंगल नगर काउंसिल के चेयरपर्सन किरन बाला, सीनियर उपाध्यक्ष रमेश महाशा, वार्ड के पार्षद हरदीप सिंह संधू, पार्षद लवली आंगरा सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद रहे।
पार्षद हरदीप सिंह बरारी ने कहा कि काउंसिल चुनाव के दौरान उन्होंने वार्ड निवासियों से वादा किया था कि सबसे पहला काम गांव बरारी की सड़क को निर्माण करवाना होगा। पार्षद लवली आंगरा ने इस सड़क के निर्माण के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि शहर की सड़कों, पीने के पानी की समस्या को खत्म करना और क्षेत्र वासियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार होगा।
काउंसिल के सीनियर उपाध्यक्ष रमेश महाशा ने कहा कि पूरे क्षेत्र का विकास बिना किसी भेदभाव से करवाया जाएगा। गांव बरारी में दो सड़कों का निर्माण 56 लाख से करवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।