{"_id":"6a58a199ca1f5e42230e5c2b","slug":"video-two-drug-smugglers-arrested-with-300-grams-of-heroin-in-faridkot-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ जैतो ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव माड़ी कंबोके निवासी अर्शदीप सिंह और करणदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से जुड़े गांव संधवां के लिंक रोड पर मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा देखकर पुलिस ने काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस संबंध में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि अब आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और ड्रग नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।