{"_id":"69883be92768fe9e52096db1","slug":"video-electricity-wires-stolen-from-motors-of-three-farms-in-phagwara-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में तीन खेतों की मोटर से बिजली की तारें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में तीन खेतों की मोटर से बिजली की तारें चोरी
फगवाड़ा के गांव नरुड़ में गत रात किसानों के खेतों पर तीन मोटरों की तारें चोर चोरी हो गई। इससे किसानों का लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। चोरी के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस की तरफ से गांव में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरों पर नकेल कसी जाए।
भारतीय किसान यूनियन दोआबा सर्कल नरुड़ के प्रधान जसविंदर सिंह बंटी, पूर्व पंच इमिंदर सिंह, सरपंच बलबीर कुमार टांडा बगाना ने बताया गांव नरूड़ मे उन्होंने ठेके पर खेत लिए हुए हैं। शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे जब वह अपने खेतों में गेहूं की फसल को स्प्रे करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्टार्टर से मोटर को जाने वाली तार गायब थी। जब उन्होंने दूसरे किसानों को बताया तो उन्होंने भी अपनी मोटर पर जाकर देखा तो उनकी मोटरों की तारे भी चोरी हो चुकी थीं। इमिंदर सिंह ने बताया तीन किसानों की मोटरों की तारे चोरी हो चुकी हैं तथा सभी का लगभग 6 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है। किसानों ने बताया सितंबर महीने की बारिश के कारण धान की फसल का झाड़ कम निकला था जिसके कारण किसान तो पहले ही बहुत परेशान है अब बेमौसमी बारिश के कारण गेहूं की फसल को भी नुकसान हो रहा है। अब चोरों की तरफ से उनके मोटरों की तारे चोरी कर ली गई हैं जिस से किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।