{"_id":"6824bb02169bc818fb00edfd","slug":"video-harsirat-kaur-of-barnala-is-punjab-topper-in-12th-board-exam-2025-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"12वीं बोर्ड परीक्षा में बरनाला की हरसीरत कौर पंजाब टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं बोर्ड परीक्षा में बरनाला की हरसीरत कौर पंजाब टॉपर
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बरनाला की बेटी ने पूरे पंजाब में टॉप किया है। बरनाला सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरसीरत कौर ने 500 में से 500 (100 प्रतिशत) नंबर लेकर प्रदेश, जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया है। बेटी की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। शहर के लोगों व स्कूल स्टाफ ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाल कर खुशी मनाई है। इतना ही नहीं हरसीरत के परिवार का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस खास मौके पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष तौर पर बेटी हरसीरत को आशीर्वाद देने पहुंचे। हरसीरत कौर के परिवार बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर जश्न मना रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।