{"_id":"68247607637b5bf27702a80b","slug":"video-drinking-water-supply-has-been-stopped-in-this-village-of-saharanpur-for-two-days-2025-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के इस गांव में दो दिन से बंद पड़ी है पेयजल आपूर्ति, सांसद इमरान मसूद ने मौके पर पहुंच ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के इस गांव में दो दिन से बंद पड़ी है पेयजल आपूर्ति, सांसद इमरान मसूद ने मौके पर पहुंच ली सुध
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 14 May 2025 04:22 PM IST
सहारनपुर जनपद के बेहट तहसील में गांव भागुवाला में पिछले दो दिनों से बंद पड़ी जलापूर्ति की शिकायत पर सांसद इमरान मसूद ने बुधवार को गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने जल एवं विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाते हुए खराब पड़ी पाइपलाइन एवं मोटर की जांच करवाई। इस दौरान उन्होंने जल भराव की समस्या का भी मौके पर ही निस्तारण कराया। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि शिकायत के बाद भी अधिकारी सुध नहीं लेते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उनके साथ एमएलसी शाहनवाज खान, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान एवं ताहिर पहलवान, इनाम प्रधान, डॉ. माजिद, डॉ. रागिब अंजुम, साजिद अली, गुलबहार अब्बासी, अदनान चौधरी, ग्राम प्रधान नीरज के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।