{"_id":"68bed26108a027dcca0e2dd5","slug":"video-medical-camp-for-flood-victims-in-mamdot-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिकल कैंप, 300 मरीजों की जांच, मुफ्त दवाइयां बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिकल कैंप, 300 मरीजों की जांच, मुफ्त दवाइयां बांटी
फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित ब्लॉक ममदोट में बीएसएफ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निरंतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवा रही है। सीमावर्ती गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ में चेक पोस्ट एलएस वाला के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसका उद्घाउटन 158 बटालियन के सेकेंड कमांडेंट बीएन राउत ने किया। शिविर में 300 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। इस मौके पर बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भूपेन्द्र कुमार, डिप्टी कमांडेंट सरबजीत सिंह, सहायक कमांडेंट अरबिंद कुमार, सहायक कमांडेंट राम जीत सिंह, बटालियन के इंटेलिजेंस विंग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ठाकुर, जसविंदर सिंह ममदोट ब्लाक शिक्षा अधिकारी , हेड टीचर गुरबचन सिंह, मास्टर अमन कंबोज, श्रीमती राजवंत कौर सरपंच लंखा वाला हिठाड, नंबरदार तिलकराज सिंह, पूर्व सरपंच मंगल सिंह चेयरमैन डिफेंस कमेटी, सरपंच सुरजीत सिंह गोटा बस्ती जसकरण सिंह आदि कैंप में उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।