{"_id":"6a7477cf5fd4c864fd060b04","slug":"video-pen-down-strike-continues-for-the-second-day-in-faridkot-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में दूसरे दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी, 7 अगस्त को चंडीगढ़ में महारैली के लिए रवाना होंगे सैकड़ों कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में दूसरे दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी, 7 अगस्त को चंडीगढ़ में महारैली के लिए रवाना होंगे सैकड़ों कर्मचारी
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की प्रदेश इकाई के आह्वान पर वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी फरीदकोट के मिनी सचिवालय में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के चलते सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने 7 अगस्त (शुक्रवार) को चंडीगढ़ में सामूहिक अवकाश लेकर महारैली करने का ऐलान किया है। इस रैली में फरीदकोट जिले से भी सैकड़ों कर्मचारी भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के नेता गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय जब कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते थे, तब आम आदमी पार्टी के नेता, जो आज मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री जैसे अहम पदों पर हैं, कर्मचारियों के धरनों में शामिल होकर उनकी मांगों का समर्थन करते थे। मगर सत्ता में आने के बाद उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 5 और 6 अगस्त को कलम छोड़ हड़ताल की, जबकि 7 अगस्त को चंडीगढ़ में विशाल महारैली आयोजित की जाएगी। गुरनाम सिंह विर्क ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।