{"_id":"69b000ce691f2439280672cb","slug":"video-punjab-employees-and-pension-association-union-burnt-copies-of-the-budget-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pathankot: पंजाब मुलाजिम और पेंशनर्स एसोसिएशन यूनियन ने फूंकी बजट की कापियां और सीएम मान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: पंजाब मुलाजिम और पेंशनर्स एसोसिएशन यूनियन ने फूंकी बजट की कापियां और सीएम मान का पुतला
पंजाब मुलाजिम और पेंशन एसोसिएशन यूनियन के संयुक्त फ्रंट द्वारा पठानकोट डीसी कार्यालय समक्ष मांगों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए बजट की कापियां जलाते हुए सीएम का पुतला जलाया है। जानकारी देते हुए जिला महासचिव गुरदीप सफरी ने बताया कि पंजाब का मुलाजिम वर्ग मौजूदा आप पार्टी की सरकार से दुखी है क्योंकि सरकार ने अपने साढे चार वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों की आवाज को दबाने की कोशिश की है। हमारे साथ बड़े-बड़े वायदे करके सरकार ने सता संभालने के बाद आज उनको अनदेखा कर दिया है। अगर वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते है तो उन्हें या तो जेल में डाल दिया जाता है या फिर आंसू गैस के गोलों से रूलाते हुए लाठीचार्ज किया जाता है। महिला दिवस वाले दिन सरकार के इशारे पर प्रदर्शनकारी महिलाओं की खींचतान करते हुए अन्य कर्मचारियों के साथ बहुत गलत व्यवहार किया है। हाऊस की बैठक में सरकार मुलाजिमों की बातों को फालतू बताती है। 8 मार्च को चंडीगढ़ गई अलग-अलग यूनियन के कर्मचारियों पर तश्दत किया गया है। यह सरकार ने पुरानी पेंशन भी बहाल नहीं किया और मुलाजिम वर्ग की जायज मांगों को ना मानने का खमियाजा सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस मौके भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।