{"_id":"69b0042424a2ef25530e8599","slug":"video-there-is-no-problem-in-supply-of-petrol-and-diesel-in-pathankot-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिडिल ईस्ट में तनाव: पठानकोट में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में नहीं कोई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडिल ईस्ट में तनाव: पठानकोट में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में नहीं कोई परेशानी
मिडिल ईस्ट में तनाव जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। देश की जनता के इसी संदेह को दूर करने के लिए सरकारी सूत्रों ने बीते सोमवार को कहा कि देश में पर्याप्त फ्यूल रिजर्व और सप्लाई के इंतजाम है। लेकिन, फिर भी लोग घबराए हुए हैं कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई कहीं बंद ना हो जाए। कच्चे तेल की मौजूदा स्थिति से घरेलू स्तर पर फ्यूल की कीमतों पर तुरंत असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन पठानकोट के अध्यक्ष परमजीत सिंह नरूला ने बताया कि उनकी कंपनी इंडियन ऑयल के पास प्रयाप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल का स्टाॅक है और अभी तक गैस के दामों में वृद्धि देखने को मिली है लेकिन, पेट्रोल-डीजल के दामों पर किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पठानकोट समेत पंजाब के अन्य हिस्सों में डीजल-पेट्रोल की सप्लाई रेगूलर आ रही है और बिना वजह लोग बिना वजह तेल के बंद होने की झूूठी अफवाएं ना फेलाएं। अगर भविष्य में युद्ध लंबा चलता है तो उसके बाद कहीं कुछ कमी देखने को मिल सकती है और इंटरनेशनल दामों के हिसाब से ही जरूरत अनुसार तेल के दामों में वृद्धि होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।