{"_id":"69a07723f2af8ff02d0f1676","slug":"video-suraj-singh-thakur-reached-mobilize-congress-workers-in-phagwara-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करने पहुंचे सूरज सिंह ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करने पहुंचे सूरज सिंह ठाकुर
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 28 फरवरी को पंजाब के बरनाला में प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव, पंजाब अफेयर्स, सूरज सिंह ठाकुर ने फगवाड़ा का दौरा किया। उन्होंने होटल में जिला कपूरथला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर रैली को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि बरनाला की रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की आवाज बुलंद करने का मंच बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति को उक्त रैली में यकीनी बनाएं ताकि जनसैलाब के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया जा सके। इस दौरान जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं फगवाड़ा से हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल (रिटा. आईएएस) ने कहा कि जिला कपूरथला के कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा पार्टी नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और इस बार भी बरनाला रैली में बढ़-चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।