{"_id":"6a51f0df41958a79c901cf2b","slug":"video-young-man-dies-after-injecting-drugs-on-kot-e-sekha-masjid-road-in-moga-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के कोट ई सेखा मसीत रोड पर नशे के टीका लगाकर नौजवान की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के कोट ई सेखा मसीत रोड पर नशे के टीका लगाकर नौजवान की हुई मौत
मोगा के कोट ई सेखा मसीत रोड एक झाड़ियों पर शुक्रवार शाम एक युवक की नशे के ओवर डोज के कारण मौत हुई हे मृतक नौजवान के हाथ में एक नशे के इंजेक्शन मिला। मौके पर लोगो ने झाड़ियों से शाब को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही कोट ई सेखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हे।
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चमकौर सिंह जिनके उम्र 28 साल जो कि गांव मल्लुबानिया के रहने वाला हे और शादी शुदा थे और दो बच्चे के पिता भी हे। चमकौर सिंह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल में रहते थे और गेहूं और धान की कटाई के मशीन चलाते थे। चमकौर सिंह लंबे समय से नेश करके के आदि थे नशे ने ही उनके जान ले लिया।
थाना कोट ई सेखा की थाना प्रभारी सुनीता रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को कोट ई सेखा मसीत रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चमकौर सिंह (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।