{"_id":"69c64c058d056a2217026fd6","slug":"video-youth-dies-of-jaundice-in-hazara-singh-wala-village-mamdot-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया से 19 वर्षीय नौजवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया से 19 वर्षीय नौजवान की मौत
ममदोट (फिरोजपुर) के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया बीमारी से 19 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई है। जबकि छह लोग पीलिया बीमारी से ग्रस्त हैं। कुछ दिनों पूर्व गांव में दूषित पीने वाले पानी से गांव में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया फैल गया था। उल्लेखनीय है कि गांव में पीलिया बीमारी से अब तक दो लोगों की जानें जा चुकी हैं।
कश्मीर सिंह वासी गांव हजारा सिंह वाला ने बताया कि उसके बेटे
अर्शदीप सिंह (19) को दूषित पानी से पीलिया हो गया था। उसे इलाज के लिए फिरोजपुर अस्पताल में दाखिल किया गया। यहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। बुधवार अर्शदीप की मौत हो गई है। गांव में पीलिया बीमारी के बहुत मामले हैं। ये सब कुछ पीने वाले दूषित पानी से हो रहा है। इससे पूर्व पीलिया बीमारी से एक बच्ची की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की मांग है कि सेहत विभाग गांव में दोबारा से मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों और बड़ों का चेकअप करें। गांव के नलों में अभी भी दूषित पानी आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।