{"_id":"69db15625560a0ba85046ada","slug":"video-zira-police-arrest-two-accused-with-counterfeit-currency-worth-rs27500-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में 27,500 रुपये की जाली करेंसी मिली, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में 27,500 रुपये की जाली करेंसी मिली, दो आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा पुलिस ने भारतीय जाली करेंसी 27,500 रुपये के साथ तरनतारन के दो आरोपियों को काबू किया है। ये सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के थे। थाना सिटी जीरा पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मनोज कुमार वासी वार्ड नंबर-एक, डाकखाने वाली गली पुलिस को बताया कि उसकी बर्तन बेचने की दुकान है। आरोपी उससे बर्तन खरीदने के लिए आए। उसे पांच सौ रुपये के दो नोट दे गए। जो नकली थे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह वासी खोसा दल सिंह वाला व तरसेम सिंह वासी जोध सिंह वाला, पट्टी जिला तरनतारन को काबू किया। पूछताछ दौरान उनके पास से भारतीय जाली करेंसी 27,500 रुपये बरामद हुए हैं। ये भी सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के थे। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है कि ये जाली करेंसी कहां से आई है। कहीं सरहद पार से तो नहीं आई है। थाना जीरा पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।