बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP holds silent march in Jalandhar on 'Partition Horrors Remembrance Day'; hundreds of workers pay tribute to martyrs and displaced persons

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जालंधर में भाजपा की मौन यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीदों और विस्थापितों को दी श्रद्धांजलि

Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:44 PM IST
BJP holds silent march in Jalandhar on 'Partition Horrors Remembrance Day'; hundreds of workers pay tribute to martyrs and displaced persons
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की ओर से “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों लोगों और अपने घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए परिवारों की स्मृति में मौन यात्रा निकाली गई। भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। यात्रा भगवान श्री राम चौक से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक तक पहुंची। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा के माध्यम से 1947 के विभाजन के दौरान शहीद हुए लोगों तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 1947 में देश दो हिस्सों में बंट गया, लेकिन विभाजन का सबसे बड़ा दर्द पंजाब और पंजाबियों ने झेला। पंजाब की धरती दो टुकड़ों में बंट गई और हजारों परिवार उजड़ गए। लोगों को अपने घर, जमीन-जायदाद और अपनों को पीछे छोड़कर पलायन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई पंजाबी परिवार ऐसा होगा जिसने विभाजन का दंश न झेला हो। विभाजन का यह दर्द आज भी पंजाब की सामूहिक स्मृति में जिंदा है। “विभाजन भारत माता के सीने पर लगा ऐसा घाव, जिसे भुलाया नहीं जा सकता” ढिल्लों ने कहा कि विभाजन का दर्द भारत माता के सीने पर लगा वह घाव है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में घोषित कर उन असंख्य बलिदानियों और पीड़ितों को सम्मान देने का काम किया, जिनके त्याग और संघर्ष को दशकों तक इतिहास में उचित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका और उससे जुड़े इतिहास से अवगत कराना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस दर्द को समझ सकें और समाज को बांटने वाली ताकतों को दोबारा सिर उठाने का मौका न मिले। कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना, राजेश बाघा, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, करमजीत चौधरी, अमरजीत सिंह अमरी, जगबीर बराड़, रमन पब्बी, सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, पुलिस शुक्ला, सनी शर्मा, राजेश कपूर, मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा, आशीष सहगल, मनीष बल, क्षितिज ढल, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, प्रदीप खुल्लर और ऋषि बहल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाजन के पीड़ितों की स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sawan Special: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया दूध-बेलपत्र

17 Aug 2026

उन्नाव: किन्नर व चालक से लूट के मामले में तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

17 Aug 2026

Video: हापुड़ में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, बुजुर्ग के शव को ले जाने में हुई दिक्कत, लोगों ने सिस्टम को कोसा

17 Aug 2026

सीएम योगी बोले: 2017 से पहले प्रदेश में भूख से होती थी मौत, सपाई उठा ले जाते थे गरीबों का राशन

17 Aug 2026

इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दो दिन पुराने शव

17 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: नाथ नगरी में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, वनखंडी नाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

17 Aug 2026

VIDEO: बरेली में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, अफसरों ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल

17 Aug 2026
विज्ञापन

कोटेदारों के सम्मान से ई-पॉस तक, लोक भवन में योगी ने गिनाईं बदलाव की कहानी

17 Aug 2026

लखनऊ में सीएम योगी बोले- 2017 के पहले कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी

17 Aug 2026

मोगा के आरा रोड में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 12वें दिन भी जारी

रायबरेली में आस्तीक देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सई नदी में स्नान फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना

17 Aug 2026

फिरोजपुर से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस रवाना

Nahan News: वंदे मातरम के अपमान के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाली रैली

17 Aug 2026

Kangra: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष

17 Aug 2026

भिवानी: राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च

17 Aug 2026

बाराबंकी में अवसानेश्वर, बुढ़वा बाबा और महादेवा में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

17 Aug 2026

करनाल: सावन महीने के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का विशेष और दुर्लभ संयोग

17 Aug 2026

Chamoli: थराली में बारिश से बुरे हाल, सड़क व पैदल मार्ग मलबा आने और पत्थर गिरने से बंद

17 Aug 2026

कीरतपुर साहिब में ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्राला पलटा

Rampur Bushahr: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे वेद-पुराण और उपनिषद

17 Aug 2026

Road Accident: जोगिंद्रनगर नगर परिषद की पार्षद शिखा सड़क हादसे में घायल, टांडा रेफर

17 Aug 2026

राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश

17 Aug 2026

पैडलेगंज में पुलिस मुठभेड़, दो चेन स्नेचर गिरफ्तार

17 Aug 2026

गोंडा में बारिश पर भारी पड़ी आस्था, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

17 Aug 2026

बहराइच से अयोध्या पहुंचा 42 कांवड़ियों का जत्था, जलाभिषेक के साथ पूरा होगा संकल्प

17 Aug 2026

नागपंचमी पर शिव के साथ नाग देवता की पूजा, मंदिरों में लगी कतार

17 Aug 2026

VIDEO: क्षेत्र के गांव विगरई में देखने को मिली अनूठी पहल

17 Aug 2026

VIDEO: पत्नी से विवाद से युवक ने यमुना में लगाई छलांग

17 Aug 2026

VIDEO: प्रशासन ने कब्जे में ली मोटर बोट... कैंजराघाट पर फंसे मध्यप्रदेश के कांवड़िए

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed